फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Occupation of drains and negligence of Metro has led to waterlogging in homes.

Agra News: नालों पर कब्जे और मेट्रो की लापरवाही से घरों में जलभराव

Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Occupation of drains and negligence of Metro has led to waterlogging in homes.
आगरा। नालों पर कब्जे और मेट्रो की लापरवाही से लोगों के घरों में जलभराव हो रहा है। खंदारी, आईएसबीटी से लेकर गुरुद्वारे तक होने वाले जलभराव के विरोध में शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद सुनील शर्मा ने महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत कर नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खंदारी (वार्ड 33) के लोग जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अब तक भरा है। मुख्य कारण बड़े नालों पर हुआ स्थायी अतिक्रमण और मेट्रो के निर्माण में कार्यों में बरती जा रही लापरवाही है।
विज्ञापन

पार्षद के अनुसार, आईएसबीटी की ओर से आ रहे बड़े नाले और गुरुद्वारे के सामने जगह-जगह पक्के अतिक्रमण हो गए हैं। जल निकासी न से खंदारी बाईपास चौराहे से लेकर गुरुद्वारे तक, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, सराय वेगा, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, शास्त्री नगर और बापू नगर क्षेत्र में जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पार्षद ने निगम कार्यालय में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त संतोष कुमार से मुलाकात की। बड़े नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed