फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene joke with police vehicle Young man did such a thing to make a reel got sweaty as soon as it went viral

पुलिस वाहन से भद्दा मजाक: रील बनाने के लिए युवक ने की ऐसी हरकत, वायरल होते ही छूटे पसीने

Sun, 04 Aug 2024 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 01:28 PM IST
सार

एटा के जलेसर में एक युवक ने रील बनाने के लिए पुलिस के वाहन का इस्तमाल किया। पुलिस जीप पर चढ़कर उसने रील बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये रील वायरल हुई तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Obscene joke with police vehicle Young man did such a thing to make a reel got sweaty as soon as it went viral
पुलिस जीप पर चढ़कर रील बनवाता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में  पुलिस जीप के बोनट पर चढ़ युवक ने रील बनवा ली। रील और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही चर्चाओं में आ गई है। पुलिस इसकी जानकारी न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


वीडियो में युवक पुलिस की जीप संख्या यूपी82 जी 0252 के बोनट पर खड़ा होकर रील बनवा रहा है। यह गाड़ी जलेसर कोतवाली की और जगह कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर की बताई जा रही है। बताया गया है कि चकबंदी कानूनगो एवं लेखपाल के साथ पुलिस पैमाइश कराने गई हुई थी। तभी खाली खड़ी पुलिस की जीप के बोनट पर चढ़कर युवकों ने रील बनाना शुरू कर दी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यह रील व फोटो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव का कहना है कि घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कर इस युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed