फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene dance taking place in variety show under the guise of cultural program

Agra News: सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में वैरायटी शो में हो रहा अश्लील नृत्य

Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Obscene dance taking place in variety show under the guise of cultural program
अमांपुर। कस्बा के सिढ़पुरा रोड़ पर 30 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेला प्रदर्शनी लगी है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में वैरायटी शो में फिल्मी गानों पर नृत्यांगनाएं अश्लील डांस कर रही हैं। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में चल रहे वैरायटी शो में पांच से सात नृत्यांगनाएं स्टेज पर अश्लील डांस करती हैं। वहीं वैरायटी शो के बाहर सांस्कृतिक कला मंच का फ्लेक्स भी लगाया गया है। इस दौरान दर्शकों के बीच नोकझोंक भी होती है। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के आसपास के लोग अपने परिवार के साथ मेले का लुप्त उठाने पहुंचते है उन्हें डांस कर रही नृत्यांगनाओं के अश्लील डांस से दिक्कतें होती हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेला प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में देर रात तक चलने वाले इस वैराइटी शो में हंगामा के साथ कभी कभी बड़ी घटना हो सकती है। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया प्रदर्शनी में अश्लील प्रदर्शन हो रहा है तो बंद कराया जाएगा। साथ ही संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed