फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene act with seven year old girl, case registered against accused

Agra News: सात साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Obscene act with seven year old girl, case registered against accused
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि घटना 21 मई 2025 की है। उनकी सात साल की बेटी घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसे छत से नीचे वाले कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने बच्ची को डराया धमकाया। जब बच्ची के माता-पिता घर लौटे तो देखा कि बेटी बहुत डरी हुई थी और कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। बच्ची की छोटी बहन ने बताया कि आरोपी उसे नीचे वाले कमरे में ले गया था, जिसके बाद बच्ची ने हिम्मत करके वारदात के बारे में बताया। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने परिवार के लोगों को इकट्ठा किया, जिन्होंने आरोपी को डांटा और फटकारा, जिसके बाद वह घर से भाग गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed