{"_id":"5a4654eb4f1c1bf61b8b5ab3","slug":"objectionable-poster-in-kasganj-photo-studio","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक के प्रचार में डाक्टर ने लगा दिए ऐसे पोस्टर, हो गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक के प्रचार में डाक्टर ने लगा दिए ऐसे पोस्टर, हो गया बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन रोगों का इलाज करने वाले एक चिकित्सक ने कासगंज में अपने क्लीनिक के प्रचार के लिए पोस्टर बनवाए। इन पोस्टरों को डाक्टर ने एक फोटो स्टूडियो के साइन बोर्ड पर चस्पा करा दिया। देखते ही देखते ये पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बन गए। फोटो स्टूडियो के मालिक को जब पता चला तो उन्होंने आपत्ति जताई।
स्टूडियो स्वामी ने चिकित्सक के मोबाइल पर पूरे मामले की शिकायत की। आरोप है कि इस पर चिकित्सक अभद्रता पर उतर आया। मामले में चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बता दें कि अविनाश माहेश्वरी पुत्र सुरेंद्र कुमार माहेश्वरी का कासगंज के लक्ष्मीगंज में फोटो स्टूडियो है। यहां पर डा. देव ने यौन रोगों के निदान संबंधी पोस्टर स्टूडियो के साइन बोर्ड पर चस्पा करा दिए।
विज्ञापन
जब अविनाश दुकान खोलने पहुंचे तो पोस्टर देख उन्होंने डा. देव के मोबाइल पर फोन कर आपत्ति जताई। आरोप है कि चिकित्सक ने अभद्रता कर दी। अविनाश की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।