{"_id":"677c200cb40668ac820f57ba","slug":"objectionable-comments-against-baba-saheb-on-social-media-kasganj-news-c-175-1-mt11003-126078-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोशल मीडिया पर बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोशल मीडिया पर बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
Mon, 06 Jan 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के एक युवक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। इससे नाराज ग्रामीणाें ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
गांव नगला लोचन निवासी गंगा सिंह राजपूत पर आरोप है कि उसने फेसबुक आईडी जीएस राजपूत पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी वायरल होने के बाद गांव बघारी कलां में भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद कैलाशचंद्र, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, इतवारी लाल आदि ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।