{"_id":"5ced66b3bdec22074d53ce93","slug":"objectionable-comment-on-pm-and-goddesses-at-facebook-bjp-protest-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पीएम और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पीएम और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
Wed, 29 May 2019 10:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 May 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर प्रधानमंत्री और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का एक और मामला सामने आया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना जगदीशपुरा में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व पार्षद राजेश कठेरिया ने बताया कि फेसबुक पर यह टिप्पणी राजेश कुमार पवार अंबेडकर और सहादत हुसैन देवबंद की आईडी से की गई है। सहादत हुसैन का नाम उर्दू में लिखा हुआ है। आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ ही फोटो भी पोस्ट किए गए हैं। इनको कई लोगों ने लाइक भी किया है।
आरोपियों की आईडी से आगरा में भी तमाम लोग जुड़े हुए हैं। इसका पता चलने पर मंगलवार सुबह भाजपाई आवास विकास कालोनी में सेक्टर चार पुलिस चौकी के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

राजेश की तहरीर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शन में वरुण पाराशर, केदार परमार, सोनिया जैन, दीपक अग्रवाल, नानू बघेल, सचिन जैन, पवन भदौरिया, जयपाल सिंह, दिनेश द्विवेदी आदि शामिल रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा ने बताया कि धारा 295ए, 500 और 67 ए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम सेल के लिए रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। फेसबुक पर जिन आईडी से टिप्पणी और पोस्ट की गई है, उनकी डिटेल निकलवाई जा रही है। एक आईडी संचालित करने वाला हरियाणा का बताया गया है।
फेसबुक पर प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला थाना एत्माद्दौला में कुछ दिन पहले आया था। इसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था। भाजपाइयों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। मगर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को रिपोर्ट भेजी गई है।
राजेश कठेरिया ने कहा कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में वहां की मुख्यमंत्री के खिलाफ एक पोस्ट की गई थी। इसके बाद एक महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जेल भी भेजा गया था। इस मामले में भी तत्काल कार्रवाई की जाए।