{"_id":"5f294de08ebc3e934f702cb5","slug":"objectionable-comment-at-facebook-on-lord-ram-before-bhumi-pojan-in-ayodhya-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू युवा वाहिनी की तहरीर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू युवा वाहिनी की तहरीर पर कार्रवाई
Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है। कुछ ही समय शेष रह गया है। मैनपुरी में एक व्यक्ति ने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। भगवान राम को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आरोपी निजी चिकित्सक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
बताया गया है कि बेवर थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी रविंद्र शाक्य की ओर से अपनी फेसबुक आईडी पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इस पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी आईं। भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में जब हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया।

Trending Videos
हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई। हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सिकरवार ने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को ट्वीट करके कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बजेगा जलेसर में निर्मित 21 क्विंटल का घंटा, देखें तस्वीरें
मंगलवार की सुबह हिंयुवा की कार्यकर्ता निजी चिकित्सक का पता लगाकर उसके मोटा रोड स्थित क्लीनिक पर पहुंच गए। मामले को लेकर तनाव बढ़ता देखकर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। वहां आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।