{"_id":"67849c704ff7f216950e55db","slug":"obesity-can-lead-to-infertility-three-percent-women-are-victims-doctor-gives-this-advice-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटापे से बांझपन का खतरा: तीन फीसदी महिलाएं हो रहीं शिकार, चिकित्सक ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटापे से बांझपन का खतरा: तीन फीसदी महिलाएं हो रहीं शिकार, चिकित्सक ने दी ये सलाह
Mon, 13 Jan 2025 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 05:03 PM IST
सार
मोटापे से बांझपन का खतरा बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि तीन फीसदी महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं। ऐसे में मोटापे से बचने के लिए नियमित व्यायाम और दिनचर्या को ठीक रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला / एएनआई
विस्तार
30-35 की उम्र में बांझपन की दर तो बढ़ ही रही है। अब मोटापे से भी सही उम्र में मां बनने में दिक्कत आ रही है। डॉक्टर मानते हैं कि मोटापे से हार्मोंस गड़बड़ाने से 20-30 साल की 22 फीसदी महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्याएं आ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग के अध्ययन के मुताबिक इनमें से अत्यधिक मोटापे की शिकार तीन फीसदी महिलाओं में बांझपन का खतरा है।
विज्ञापन
एसएन के स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रुचिका गर्ग ने बताया कि ओपीडी में 20-30 साल की करीब 450 शादीशुदा महिलाओं पर अध्ययन किया गया। इनमें से 70 फीसदी महिलाएं मोटापे की शिकार थीं। इनकी कमर की नाप 80 सेमी (नाभि से नीचे) से अधिक थी। इनमें से 22 फीसदी को गर्भधारण करने और गर्भ ठहरने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, मोटापे से लेप्टिन हार्मोंस प्रभावित होता है। इससे अंडाणु उत्पादन और प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। 15 फीसदी की कमर तो 100 सेमी तक थी। इनमें से 3 फीसदी में बांझपन का खतरा दिखा। मोटापे के लिए सबसे ज्यादा फास्ट फूड, डिब्बा बंद भोजन, व्यायाम-घरेलू कार्यों से दूरी बड़ी वजह मिली। फास्ट फूड में मिलने वाले रासायनिक तत्वों से एस्ट्रोजन हार्मोंस टेस्टोस्टेेरोन हार्माेन में भी बदलने लगता है। इससे 8 फीसदी महिलाओं में हल्की दाढ़ी-मूंछ उभरने की भी समस्या मिली। इनको दवा देने के साथ वजन कम करने पर भी जोर दे रहे हैं।