फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obama's "slavery" did not benefit from

ओबामा की ‘गुलामी’ से नहीं मिला लाभ

Thu, 12 Feb 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 12 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
अपनी बेबाक भाषण शैली से चर्चा में रहने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन यहां भी नहीं चूके। उन्होंने एक ओर भारतीय जनता पार्टी को जमकर खरीखोटी सुनाई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आइना दिखाया। रामजीलाल सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक  ओबामा की जमकर गुलामी की, लेकिन अपने देश लौटते ही ओबामा ने भारत में असहिष्णुता की बात कहकर मोदी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि लूटा हुआ माल वापस ला रहे हैं लेकिन यहां सोचने वाली बात ये है कि  माल लुटाया किसने। जब आप मंदिरों के दरवाजे बंद कर देंगे तो लोग मसजिद, चर्च और गुरुद्वारे की ओर तो जाएंगे ही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्यारे का महिमा मंडित करने वाले ऐसे लोगों से सावधान की रहने की जरूरत है। सुमन ने सपा कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक खेत, खलिहान और चाय की दुकानों पर सरकार के अच्छे कामों की चर्चा नहीं होगी, तब तक हम हमने मिशन में कामयाब नहीं होंगे। राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने भी को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


---
‘भतीजों’ की संख्या बढ़ाने से नहीं मिलेगा लाभ
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेताओं ने सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को चाचा कहकर संबोधित किया था। इस पर चुटकी लेते हुए रामजीलाल सुमन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सबसे अधिक लोग चाचा कहते थे, लेकिन शिवपाल यादव को बहुत लोग चाचा कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल जी भतीजों की संख्या बढ़ाने से लाभ नहीं होगा। एक दो बार तो उन्होंने विधायक छोटेलाल को उस समय डपट दिया, जब उनके भाषण के दौरान वे शिवपाल यादव से बात कर रहे थे, कहा ‘छोटे लाल जी मंत्री जी आपके घर भी जाएंगे’।  
विज्ञापन


अफरातफरी, पुलिस लगानी पड़ी
कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। मंच पर पहुंचने की होड़ में कार्यकर्ताओं ने जमकर धक्कामुक्की की। संचालन कर रहे शहर महासचिव धर्मेंद्र यादव ने कई बार शांत रहने की अपील की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। एक बार तो रामजीलाल ने सुमन ने भी गुस्से में पानी की बोतल उठा ली। किसी तरह व्यवस्था नहीं बनी तो एसपी ट्रैफिक राम सुरेश यादव, सीओ बीएस त्यागी को फोर्स के साथ व्यवस्था संभालनी पड़ी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडियों से पाट दी महापुरुषों की प्रतिमाएं
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी झंडियों से पाट दिया। एमजी रोड नो होर्डिंग जोन है, लेकिन प्रताप पुरा से लेकर सूरसदन तक पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने होर्डिंग लगाए। नगर निगम के अधिकारी यहां मौन बने रहे।

चांदी का मुकुट चोरी होने पर हंगामा
बताया जाता है कि महिला सभा की कुछ कार्यकर्ता स्वागत करने लिए चांदी का मुकुट, तलवार आदि लाईं थीं। आयोजकों ने यह सामान मंच पर रखवा लिया कि आपका नाम बोला जाए तब आएं। स्वागत सिलसिला शुरू हुआ तो किसी अन्य नेता ने मुकुट शिवपाल यादव को पहना दिया। जब महिला कार्यकर्ता की बारी आई और मुकुट नहीं मिला तो वह बिफर गईं। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।


महिला शांति सेना की सदस्य मिलीं
महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, पार्षद कुंदनिका शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं शिवपाल यादव से मिलीं और महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस की ढिलाई की शिकायत की। सपा नेत्री मोनिका नाज ने कश्मीर बाजार में चल रहे वेश्यालयों पर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed