Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nyoli, sugar, mill, tecnical folt, kasganj

मिल में आई तकनीकि खामी, साढ़े चार घंटे तक चक्का थमा

Thu, 05 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
nyoli, sugar, mill, tecnical folt, kasganj
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के कुछ दिन बाद ही तकनीकि खामी आ गई। जिससे बुधवार रात को चीनी मिल लगभग साढ़े चार घंटे तक बंद रही। मिल के अफसरों ने आनन-फानन में इंजीनियरों की टीम लगाई। उसके बाद इंजीनियरों ने तकनीकि खामी दूर की फिर मिल का चक्का घूम सका। वहीं न्यौली चीनी मिल किसानों का गन्ना निर्वाध गति से खरीद रही है जिससे किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

पिछले साल पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल का चक्का बार-बार ठहरा था। जिससे किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस बार पेराई सत्र से पहले ही चीनी मिल ने मरम्मत का कार्य कराया। हालांकि 27 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने के बाद चीनी मिल व्यवस्थित रूप से चली, लेकिन बुधवार को पाइप लीकेज होने और अन्य तकनीकि खामी होने के कारण मिल का चक्का ठहर गया। आनन-फानन में इंजीनियरों की टीम लगाई गई। देर रात तक इंजीनियरों ने मरम्मत कर खामी दूर की।
विज्ञापन

उसके बाद फिर गन्ने की पेराई शुरू हुई। इस बीच लगभग साढ़े चार घंटे तक मिल बंद रही, लेकिन मिल के अधिकारियों ने गन्ने की खरीद प्रभावी नहीं होने दी। मिल के मुख्य द्वार सहित सभी खरीद केंद्रों पर लगातार गन्ना खरीदा जा रहा है। हालांकि कुछ किसान अभी भी परेशान हैं। क्योंकि मिल के बाहर गन्ना वाहनों की कतार लग गई है। जिससे उन्हें गन्ना बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधा गन्ना लेकर नहीं आए किसान
- कुछ किसान पौधा गन्ना ला रहे हैं जो पूरी तरह से अभी तैयार नहीं हैं। किसान पूरी तरह तैयार गन्ना ही चीनी मिल में लाएं। चीनी मिल में जो तकनीकि खामी आई थी वह दूर करा दी है। खरीद निरंतर की जा रही है। खरीद पर प्रभाव नहीं हैं।

एसपी सिंह महाप्रबंधक, चीनी मिल।
बनाए हुए हैं नजर
- न्यौली चीनी मिल के संचालन पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। मिल के अधिकारियों को बताया गया है कि विशेष ध्यान रहे कि पहले तो तकनीकि खामी न आए और यदि कोई तकनीकि खामी आती है तो तत्काल उसको दूर कराएं।
ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed