फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nvestigation of objections on board examination centers handed over to SDM

Agra News: एसडीएम को सौंपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की जांच

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
nvestigation of objections on board examination centers handed over to SDM
कासगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीनों तहसील के एसडीएम को शिकायतों के निस्तारण के लिए जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार तक जांच का कार्य पूरा होगा। डीएम की अध्यक्षता में बनी नौ सदस्यीय समिति रिपोर्ट आने के बाद शिकायतों का निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजेगी।जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए 64 केंद्र प्रस्तावित किए गए है। इस सूची पर 75 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिसमें सबसे अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बदलने, परीक्षा केंद्र को हटाने सहित अन्य आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जो आपत्तियां आई है उनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। तीनोंं तहसीलों के एसडीएम मौके पर जाकर स्कूलों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई 9 सदस्यीय समिति को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए एसडीएम को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद समिति अपनी आख्या के साथ रिपोर्ट यूपी बोर्ड को भेजेगी। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed