फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   primary teacher took salary for two years without coming to school investigation revealed

गजब का कारनामा: बिना स्कूल आए शिक्षिका ने दो साल तक लिया वेतन, जांच में हुआ खुलासा; हुई कार्रवाई

Sun, 30 Apr 2023 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 09:13 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका की शिकायत मिली थी। जब जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
primary teacher took salary for two years without coming to school investigation revealed
teacher demo pic

विस्तार

आगरा में गजब का मामला सामने आया है। दो साल से बिना स्कूल में आए हुए वेतन ले रही शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण खंदौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भागूपुर का है। यहां प्रधान अध्यापिका ललिता पिछले दो साल से अनियमित हैं। उन पर तमाम अनियमितताओं के आरोप हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

लगातार मिल रहीं थी शिकायतें 

प्रधान अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय भागूपुर के खिलाफ लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतें विभाग को मिल रहीं थी, जिस पर प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आईपी सोलंकी ने मार्च माह में दो बार विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोनों बार प्रधान अध्यापिका स्कूल से अनुपस्थित मिलीं। निरीक्षण के समय इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह, ललिता सिंह के अवकाश स्वीकृति का विवरण नहीं दे पाईं। जांच में अधिकारियों ने काम किए बगैर, वेतन के लिए उपस्थिति लॉक करना समेत तमाम अनियमितताएं पकड़ी गईं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: दिल्ली हाईवे पर दौड़ रही लग्जरी कार में चल रहा था सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरिए किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दिया जा रहा वेतन 

जब अधिकारियों ने इसकी और जांच की तो पता चला कि फरवरी, 2023 तक प्रधान अध्यापिका का वेतन बगैर किसी व्यवधान के लगातार दिया जाता रहा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पूरे प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी खंदौली को भी आरोपी बनाया है। उन्हें दो दिन का समय अपना पक्ष रखने के लिए दिया गया है कि किस कारण से उन्होंने आरोपी शिक्षिका का वेतन बिना कार्य के भुगतान किया।


इनको दी गई थी जांच 

 साथ ही प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अकोला, केपी शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी बिचपुरी नीलम सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सुमित सिंह को जांच अधिकारी बना तीन दिन में रिपोर्ट सौैंपने के लिए कहा है। वहीं ललिता सिंह को निलंबित कर विकासखंड जैंतपुर कला के उ.प्रा.वि. धनियापुर से संबंध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed