फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nurse Assaulted After Scooter Collision Near New Agra Police Station

UP: थाने के सामने नर्स की पीटाई, युवकों को नहीं आया रहम; पुलिस कार्रवाई सुन रह जाएंगे हैरान

Wed, 20 May 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 10:47 AM IST
सार

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवकों ने महिला नर्स को टक्कर मारकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nurse Assaulted After Scooter Collision Near New Agra Police Station
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के सामने स्कूटी सवार युवकोंं ने महिला नर्स को टक्कर मारी और विरोध पर पिटाई कर दी। आरोप है कि नर्स दोनों को पकड़कर थाने लाई पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को छोड़ दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकाें पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला पदी निवासी पीड़िता नीलम ने बताया कि वह एसएन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। 18 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे वह ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान थाना न्यू आगरा के सामने दो अज्ञात युवक स्कूटी पर आए और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी तरह दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना न्यू आगरा लेकर पहुंचीं। उनके साथ हुई घटना भगवान टॉकीज चौराहे और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। उन्होंने डायल 112 पर भी सूचना दी थी। इसके बावजूद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और दोनों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed