फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nupur Sharma Case Muslim women protest against Nupur Sharma in Firozabad

Nupur Sharma Case: फिरोजाबाद में सड़क पर उतरीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं, नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 09 Jun 2022 02:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित बयान दिया था। इसके बाद से मुस्लिम समाज के लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Nupur Sharma Case Muslim women protest against Nupur Sharma in Firozabad
मुस्लिम महिलाओं ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर फिरोजाबाद में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने जुलूस निकाला। बृहस्पतिवार दोपहर को बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर थाना रसूलपुर पहुंचीं और विरोध जाहिर किया। उधर, एसएसपी आशीष तिवारी को भी मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ज्ञापन सौंपा है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। एसपी ने बताया कि गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बाहर से फोर्स भी मंगाई गई है। 

विज्ञापन

क्या है मामला

एक टीवी डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान और नवीन जिंदल द्वारा डिलीट की गईं ट्वीट्स के बाद ट्विटर पर विवाद बढ़ गया था। भाजपा द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद नुपुर ने अपना विवादित बयान वापस लिया था। उन्होंने दावा किया था कि भगवान शिव के लगातार मजाक उड़ाए जाने और उनका अपमान होता देख उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दे डाली थी। नुपुर ने स्पष्ट कहा था कि अगर उनके बयान से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो वह क्षमा मांगती हैं। 

विज्ञापन

मुस्लिम समाज में आक्रोश 

नुपुर शर्मा ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उनके विवादित बयान के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार को मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाजार बंद रखने को लेकर सुगबुगाहट है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को रसूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह ने गणमान्य लोगों से अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। क्षेत्रीय पार्षद हरिओम वर्मा ने कहा कि अराजकतत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed