{"_id":"61d3320f98e376462e7f2dde","slug":"number-of-patients-started-increasing-in-the-district-with-winter-mainpuri-news-agr5199729134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के साथ जिले में बढने लगी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के साथ जिले में बढने लगी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर बिना मास्क के लाइन में लगी भीड़।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में सर्दी जनित बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को चार महीने बाद 764 मरीज पहुंचे। दो बजे तक अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी देखी गई। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, कोल्ड डायरिया, अस्थमा आदि से पीड़ित थे।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। बालरोग विशेषज्ञ, फिजीशियन के पास सबसे अधिक मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 382 महिलाएं और 382 ही पुरुषों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
सर्दी, जुकाम, बुखार और अस्थमा के 11 मरीज अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार चार महीने बाद 700 से अधिक मरीज अस्पताल में पहुंचे हैं। मरीजों की भीड़ को देखते हुए सीएमएस ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि जब तक मरीजों की लाइन खत्म नहीं होती वे उपचार देते रहेंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए। बच्चों को सुबह-शाम सर्दी से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए जाएं। बुजुर्गों को घर में ऐसे स्थान पर लिटाया जाए जहां ठंडी हवा न पहुंच सके। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार दिलाया जाए।