फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of machines for metro work has been increased

Agra Metro: भूमिगत स्टेशन पर सिविल कार्य...पिलर के लिए बढ़ाईं मशीनें, जल्द आरबीएस चाैराहा तक दाैड़ेगी मेट्रो

Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
सार

आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक पहला और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक दूसरा चरण है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसमें पिलर बनाने के लिए 9 मशीन और बढ़ा दी हैं। 
 

विज्ञापन
number of machines for metro work has been increased
भूमिगत स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के भूमिगत स्टेशनों के कार्य की गति बढ़ाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ा दी है। अक्तूबर तक ये कार्य पूरा होने के बाद आरबीएस चौराहा तक मेट्रो का संचालन होने लगेगा। दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेजी से करने के लिए 9 मशीनें और बढ़ा दी हैं। काम पूरा होने पर लोगों के लिए यातायात की सुविधा बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर के एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन भूमिगत हैं। ये बनकर तैयार हैं। इनमें बीते महीने से सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे, चैंबर बनाने, वेंटिलेशन सिस्टम समेत सिविल कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन


दो महीने में चारों स्टेशन बनाने का लक्ष्य है। इनमें ट्रैक बिछाने का कार्य भी अंतिम दौर में है। इस तरह से अक्तूबर या नवंबर से आरबीएस तक मेट्रो चलने लगेगी। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसका दो चरणों में कार्य चल रहा है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक पहला और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक दूसरा चरण है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसमें पिलर बनाने के लिए 9 मशीन और बढ़ा दी हैं। 


इससे पिलर लगाने का कार्य तेजी से होगा। इनके लिए यू-गर्डर, पियर कैप का निर्माण डौकी और रुनकता स्थित प्लांट में किया जा रहा है। पिलर बनने के साथ ही इन पर यू-गर्डर को लाकर रखा जा रहा है। अब भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज पुलिया तक पिलर बनाने का कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए बैरिकेडिंग भी कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed