फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nuevo León Mexico governor visit taj mahal agra

Agra: ताजमहल की खूबसूरती में खो गए एलेजांद्रो, छूकर देखी संगमरमर पर उकेरी गई कलाकृतियां

Mon, 07 Aug 2023 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

न्यूवो लियोन मैक्सिको के गवर्नर ने ताज का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य गुंबद पर हाथ से छूकर संगमरमर पर उकेरी गई कलाकृतियां देखीं। इसके बाद वे आगरा किला का भी दीदार करने पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Nuevo León Mexico governor visit taj mahal agra
Nuevo León Mexico governor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूवो लियोन मैक्सिको के गवर्नर सैमुअल एलेजांद्रो गार्सिया सेपुलवेडा रविवार को ताजमहल की खूबसूरती में खो गए। संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा। मुख्य गुंबद से यमुना को निहारा। शाही मस्जिद से लेकर विश्वदाय स्मारक का चप्पा-चप्पा देख अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन


दो दिन के दौरे पर शनिवार रात को सैमुअल एलेजांद्रो आगरा पहुंचे। सुबह होटल में लंच किया। जहां एडीजी राजीव कृष्ण, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मेहमान को स्मृति चिह्न भेंट किया। दोपहर करीब 12 बजे न्यूवो लियोन के गवर्नर ताजमहल पहुंचे। ताज की स्थापत्य कला, शाहजहां और मुमताज का इतिहास जाना।
विज्ञापन


उन्होंने गाइड से पूछा कि शाहजहां को उसके बेटे ने क्यों कैद किया था। फिर मुख्य गुंबद पर उन्होंने मुमताज और शाहजहां की कब्र देखी। ताजमहल देखने के बाद ग्रेट इंडिया, इनक्रेडिबल इंडिया बोले। यहां से आगरा किला पहुंचे। अंगूरी बाग से लेकर शाही मेहमान खान, दीवान-ए-खास देखा। इस दौरान उनके साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed