फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSG Commando Alleges Auto Driver Stole Watch and Other Items From His Bag

आगरा न्यूज: एनएसजी कमांडो के बैग से घड़ी-सामान चोरी, ऑटो चालक पर ने बातों में उलझाया; फिर की ये करामात

Sat, 05 Sep 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 10:40 AM IST
सार

आगरा में नागालैंड में तैनात एनएसजी के नायब सूबेदार के बैग से घड़ी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक ने रामबाग चौराहे पर उन्हें बातों में उलझाकर बैग से सामान निकाल लिया।
 

विज्ञापन
NSG Commando Alleges Auto Driver Stole Watch and Other Items From His Bag
ऑटो - फोटो : istock

विस्तार

नागालैंड में तैनात एनएसजी के नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह के बैग से चोरी हो गई। आरोप है कि एत्माद्दौला क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने उनकी घड़ी और अन्य सामान चुरा लिया। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को उन्होंने टूंडला स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो लिया था।
विज्ञापन


ऑटो चालक ने उन्हें रामबाग चौराहे पर उतारा। बातों में उलझाकर उसने बैग से टाइटन की घड़ी और कुछ खाने-पीने का सामान चुरा लिया। घर पहुंचने पर पत्नी ने सामान गायब होने की जानकारी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


बंदूक दिखाकर धमकाया, बच्चे को मारने की धमकी
 एत्माद्दौला क्षेत्र की पीड़िता ने छह लोगों पर एक राय होकर मारपीट, बंदूक दिखाकर धमकाने, छेड़खानी और जबरन घर में घुसने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे टेकचंद, आशीष, रीना, देवी, फूलसिंह और सौरभ ने घर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके पांच वर्षीय बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed