फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nritya Gopal Das said construction start of world's grand lord Rama temple will be soon

जल्द शुरू होगा श्रीराम मंदिर का निर्माण, सरकार से नहीं लेंगे चंदा: नृत्यगोपाल दास

Wed, 26 Feb 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Feb 2020 12:01 AM IST
सार

नृत्यगोपाल दास ने कहा- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से चंदा नहीं लिया जाएगा
श्रीराम जन्मभूमि के साथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं नृत्यगोपाल दास 

विज्ञापन
Nritya Gopal Das said construction start of world's grand lord Rama temple will be soon
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा है कि अयोध्या में विश्व के सबसे दिव्य और भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। निर्माण कार्य दो महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


नृत्यगोपाल दास वृंदावन प्रवास पर हैं। उनका यहां केशवधाम के निकट नारायण आश्रम है। मंगलवार को वो रमण रेती स्थित गुरु शरणानंद जी के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां संतों के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से चंदा नहीं लिया जाएगा। अगर भक्तजन सहयोग देना चाहते हैं, वो दे सकते हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण की तैयारियां चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण तिथि पर कहा कि संतों के साथ बैठक कर फैसला लिया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए शिलाएं रखी हुई हैं, बस उन्हें लगाना है। उन्होंने दोहराया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हो चुका है। अब कोई भूमि पूजन नहीं होगा।

राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी प्रमुख भूमिका

मथुरा से बाल्यकाल में रामनगरी आए नृत्यगोपाल दास कृष्ण व रामभक्ति के अनुपम उदाहरण हैं। वो अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि के साथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। 

राममंदिर आंदोलन में जिन प्रमुख संतों ने अयोध्या में कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष किया था, उनमें दिगंबर अखाड़ा के महंत परमहंस रामचंद्र दास के बाद मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास हैं। 

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया है। इसका अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को बनाया गया है। 



 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed