फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nri

पोलैंड में भारत का नाम रोशन कर रहे कासगंज के परिवार

Fri, 08 Jan 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
nri
कासगंज के कार्तिकेय जौहरी पोलैंड में परिवार के साथ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के कुछ परिवार पोलैंड में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। वे कारोबार के माध्यम से देश की भाषा, संस्कृति, खानपान, शृंगार को बढ़ावा देकर हिंदुस्तान का डंका बजा रहे हैं। इनमें गुप्ता परिवार और जौहरी परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने तीन दशक पहले पोलैंड की धरती पर कदम रखकर न सिर्फ अपने सपनों को साकार किया है बल्कि देश का गौरव भी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

पोलैंड में ऑनरेरी काउंसिल हैं कार्तिकेय जौहरी
1985 में पोलैंड पहुंचे कासगंज के आशुतोष जौहरी ने सालभर बाद अपने भाई कार्तिकेय को भी वहां बुला लिया। मां यहां नगरपालिका डिग्री कॉलेज की प्राचार्य थीं। कॉलेज का नाम भी श्रीमती शारदा देवी जौहरी के नाम पर है। इंटरमीडिएट की शिक्षा कार्तिकेय ने यहीं इंटर कॉलेज से ली। पोलैंड से एमटेक के बाद व्यवसाय करने की ठानी। उनका मानना है कि भारतीय खानपान, योग और बॉलीवुड किसी भी देश में अपना प्रभाव बनाने में सक्षम है। इसी सोच से उन्होंने भारतीय खाने का रेस्टोरेंट शुरू किया। इतना ही नहीं, पोलैंड की यूनिवर्सिटी में योग आयुर्वेद का पीजी कोर्स भी शुरू कराया। स्वयं भी हिंदी भाषा के लेक्चरार हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग भी कराते हैं और इसमें वे लोगों को सपोर्ट भी करतेे हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की प्रतिमा भी उन्होंने वहां लगवाई है। कार्तिकेय ने बताया कि वर्ष 2006 में पोलैंड में ही उन्होंने विवाह किया। वह बताते हैं कि मां को साहित्य और कविता से प्रेम था, इसलिए उनका भी संस्कृति और हिंदी भाषा से शुरू से ही लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में भारत के राष्ट्रपति ने पोलैंड में उन्हें ऑनरेरी काउंसिल के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पहचान पुख्ता कर रहे पंकज गुप्ता
सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्राचार्य दामोदरदास गुप्ता के पुत्र पंकज गुप्ता 1990 में पोलैंड पहुंचे। उन्होंने शहर से हाईस्कूल की शिक्षा के बाद अलीगढ़ सेे इंजीनियरिंग की। पोलैंड में वहां की भाषा का कोर्स किया और फिर कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के बाद 1997 से उन्होंने जॉब शुरू किया। वर्ष 2004 में जॉब छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया। उन्होंने अपनी दो कंपनी बनाई और जयपुर से सिल्वर ज्वैलरी का काम करने लगे। भारतीय हीरा और रत्नजड़ित आभूषणों का भी आयात शुरू किया।

मौजूदा स्थिति में उनकी ज्वैलरी कंपनी 20 करोड़ का कारोबार करती है। इसके अलावा चीन व अन्य देशों से भी कारोबार हो रहा है। पोलैंड में ही उनका विवाह हुआ है। पंकज ने वहां अपने भाई धीरेंद्र गुप्ता और बहन अभिलाषा गुप्ता को भी बुला लिया है। पंकज का कहना है कि भारत की पहचान पोलैंड में मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर भारतीय ज्वैलरी के प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ा रहे हैं।

कासगंज के पंकज गुप्ता पोलैंड में परिवार के साथ

कासगंज के पंकज गुप्ता पोलैंड में परिवार के साथ- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed