{"_id":"62aa21dac7a13f3298698fd5","slug":"nrc-agra-news-agr5370193112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी : 2019 के उपद्रवियों को दोबारा चिह्नित करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी : 2019 के उपद्रवियों को दोबारा चिह्नित करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरसी : 2019 के उपद्रवियों को दोबारा चिह्नित करेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एनआरसी(नेशनल सिटीजन रजिस्टर) को लेकर सुहागनगरी में दिसंबर 2019 में हुए वबाल की फाइल को पुलिस दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है। इसमें जिन उपद्रवियों का चिह्नांकन नहीं हो सका था उन पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। जिससे असामाजिक तत्वों से सख्ती निबटा जा सके। पुलिस ने पुराने पोस्टरों के माध्यम से उपद्रवियों की खोज प्रारंभ कर दी है।
सुहागनगरी में 20 दिसंबर 2019 को एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी उपद्रव हुआ था। तब पुलिस ने थाना दक्षिण, रसूलपुर और रामगढ़ में 29 मुकदमें दर्ज किए थे। इसमें 27 नामजद सहित ढाई हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी किए गए थे। मामले की जांच के लिए तत्कालीन एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया था। मामले की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। अब बीते जुमा के दिन उलेमा के बाजार खोलने की अपील के बाद भी बाजार बंद व जुलूस निकाले जाने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता सेे लिया है। शासन से लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर 2019 में बवाल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस फाइल को दोबारा खोलने की तैयारी कर ली गई है। इसमें जो लोग अज्ञात में थे उन्हें चिह्नित कर शिकंजा कसा जाएगा। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र बोले, जिन अज्ञात लोगों का चिह्ननांकन नहीं हो सका था, उनका पोस्टर के माध्यम से चिह्नांकन कराने की कार्रवाई की जाएगी।