फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now you can fly to these cities from Agra six direct flights to Ahmedabad

UP: आगरा से अब इन शहरों के लिए भर सकते हैं उड़ान, अहमदाबाद के लिए छह दिन सीधी फ्लाइट; यहां देखें टाइम टेबल

Tue, 14 Jan 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 09:03 AM IST
सार

आगरा से अब अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। अच्छी खबर ये है कि ये फ्लाइट सप्ताह में छह दिन के लिए रहेगी। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

 

विज्ञापन
Now you can fly to these cities from Agra six direct flights to Ahmedabad
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा से मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के बाद आगरा से अहमदाबाद की सीधी उड़ान मंगलवार से शुरू हो रही है। रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इससे कपड़ा व्यापारियों को सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


 

इंडिगो एयरलाइंस ही आगरा से अहमदाबाद के बीच फ्लाइट शुरू कर रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति से इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। आगरा से अहमदाबाद के बीच सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा। इंडिगो 6 ई 7582 नंबर की फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 11:35 बजे चलकर दोपहर 1:35 बजे आगरा आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर थोड़ी देर रुकने के बाद दोपहर 1:55 बजे आगरा से रवाना होगी जो शाम चार बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस विमान सेवा से मुंबई, नागपुर, गोवा, कोलकाता, चेन्नई और बंगलूरू की उड़ान भी कनेक्ट रहेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा को देश के बड़े और औद्योगिक शहरों से जोड़ने का प्रयास जारी है।


 
विज्ञापन

हैदराबाद की फ्लाइट के बाद अब अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान मिलने जा रही है। उनका प्रयास होगा कि कोलकाता, गुवाहाटी और पूर्वोत्तर के साथ श्रीनगर की फ्लाइट भी आगरा से उपलब्ध हो सके। आगरा को लखनऊ, भोपाल या दिल्ली की नहीं, बल्कि गोवा, कोलकाता जैसे दूरी वाले शहरों को फ्लाइट से जोड़ने की जरूरत है।
 

कपड़ा व्यापारियों का बचेगा समय
सूती कपड़ों की आपूर्ति गुजरात के शहरों से आगरा और इसके आसपास शहरों में होती है। सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद से आगरा के व्यापारी सीधे जुड़े हैं। अभी ट्रेन से ही उनका अहमदाबाद से संपर्क है, जिसके लिए पहले से रिजर्वेशन और आने-जाने में समय ज्यादा बर्बाद होता है। फ्लाइट शुरू होने से वह एक दिन रुककर ही वापस आगरा आ सकते हैं। आगरा पूरे मंडल में कपड़ों का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां से ही मंडल के जिलों को कपड़ों की आपूर्ति होती है। कपड़ा व्यापारियों ने इस फ्लाइट के शुरू होने पर हर्ष जताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed