फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now you can fly to six cities from Agra direct flights will be available to Hyderabad and Ahmedabad

UP News: आगरा से अब छह शहरों के लिए भर सकते हैं उड़ान, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

Mon, 16 Sep 2024 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 09:11 AM IST
सार

आगरा के धनौली में निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव का 26 सितंबर को को पीएम उद्घाटन कर सकते हैं। यहां से हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Now you can fly to six cities from Agra direct flights will be available to Hyderabad and Ahmedabad
नया सिविल एन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से अब हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए सीधी फ्लाइट चलने जा रही है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से इंडिगो कंपनी 28 सितंबर से हैदराबाद की फ्लाइट चालू करने जा रही है। नवंबर से अहमदाबाद की फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में आगरा से तीन शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन हो रहा है। इसके अलावा धनौली में निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव दो साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


26 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी आगरा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास कर सकते हैं। इससे ब्रज में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और पर्यटन उद्योग को भी गति मिलेगी। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में तीन फ्लाइट का संचालन हो रहा है। इसमें बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं। सबसे अधिक यात्री बंगलूरू के लिए मिल रहे हैं।
विज्ञापन




28 सितंबर से हैदराबाद की फ्लाइट चालू हो जाएगी। यह फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे हैदराबाद से चलेगी और शाम 4:05 बजे आगरा पहुंचेगी। शाम 4:40 बजे आगरा से उड़ान भरेगी से 6:40 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। नवंबर, 2024 से अहमदाबाद की फ्लाइट का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरिया एयरपोर्ट के निकट 145 एकड़ भूमि पर 343 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा गांव में 145 एकड़ भूमि की खरीद हुई है। पहले चरण में एयरपोर्ट के नए सिविल एंक्लेव का निर्माण होगा। दूसरे चरण में एयरपोर्ट के विस्तार और टैक्सी ट्रैक बनाया जाएगा। नया सिविल एन्क्लेव बनने से यहां यात्रियों की क्षमता 1400 हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed