फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now Vidyut Sakhi will also take meter reading

अब विद्युत सखी भी करेंगी मीटर रीडिंग

Sun, 27 Mar 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now Vidyut Sakhi will also take meter reading
मैनपुरी। जिले में मीटर रीडिंग का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं (विद्युत सखी)करेंगी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विद्युत सखियों को ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि जिले में विद्युत सखियों द्वारा बिजली बिल जमा करने का कार्य किया जा रहा है। विद्युत सखियों को बिल कलेक्शन के साथ मीटर रीडिंग का कार्य कराया जाना प्रस्तावित हुआ है। शासन ने आजमगढ़, फतेहपुर, बरेली, लखनऊ, अलीगढ़, बुलंदशहर, शामली और मैनपुरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अधिक लाभ प्राप्त कराना हैं। जिसके तहत सरकार ने बिलिंग कार्य विद्युत सखियों से कराने का निर्णय लिया है। ट्रेनर राहुल चौहान ने रीडिंग कार्य करने का प्रशिक्षण दिया। अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने कहा कि रीडिंग कार्य से विद्युत सखियों को दोहरा लाभ प्राप्त होगा। उन्हें बिल कलेक्शन का कमीशन पहले से ही दिया जा रहा है और रीडिंग कार्य का भी अलग से कमीशन दिया जाएगा। जिले में 70 विद्युत सखियों द्वारा बिल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। अब इन्ही 70 सखियों में से इनके कार्य के आधार पर रीडिंग के लिए चुनाव किया जाएगा। प्रशिक्षण में मौजूद डीएम, सीडीओ विनोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार पीसी राम ने अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता, मगेंद्र अग्रवाल, जीसीएल भटनागर के साथ विद्युत सखियों से सीधे संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed