फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now UP Board students will be able to take admission till 31st August

Agra News: अब 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी

Sat, 24 Aug 2024 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now UP Board students will be able to take admission till 31st August
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2024 में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। परिषद ने बोर्ड परीक्षा आवेदन के लिए नया कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। 31 अगस्त तक प्रवेश लेकर परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 1654 कम आवेदन हुए हैं। परिषद से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 5 अगस्त तक आवेदन करने का मौका दिया था। विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक का समय दिया गया। इस बार हाईस्कूल में 1654 आवेदन कम हुए हैं। वहीं, इंटर में 197 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। अभी भी कई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए परिषद ने स्कूलों में प्रवेश लेने के साथ ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन स्कूलों को कोषागार में शुल्क जमा करना होगा। 5 सितंबर तक परीक्षा शुल्क की सूचना व विद्यार्थियों को विवरण वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य 5 से 10 सितंबर तक चेक लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि आदि में संशोधन होगा। 11 से 20 सितंबर तक शेष त्रुटियों को दूर कर सकेंगे। 30 सितंबर तक फोटो युक्त नामावली व कोषागार की रसीद को क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा।बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed