फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the way for Mini AIIMS in Agra is easy SN Medical College got 233 crores budget

UP: आगरा में अब मिनी एम्स की राह आसान... एसएन को मिले 233 करोड़

Tue, 06 Feb 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए अब वो दिन दूर नहीं, जब यहां मिनी एम्स का सपना साकार होगा। एसएन के लिए 233.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। 
 

विज्ञापन
Now the way for Mini AIIMS in Agra is easy SN Medical College got 233 crores budget
एसएन मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज के मिनी एम्स बनने की राह और आसान हो गई है। इसके लिए मशीन-उपरकण की खरीद, निर्माण कार्य और संचालन के लिए 233.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इससे एसएन और लेडी लायल के इंटीग्रेटेड प्लान तेजी से पूरा होगा। मरीजों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


एसएन और लेडी लायल के इंटीग्रेटेड प्लान को बीते साल मंजूरी मिल गई थी। इसमें लेडी लायल के 20 एकड़ जमीन को मिलाकर कुल परिसर 45 एकड़ का हो जाएगा। प्रदेश सरकार के बजट में 50 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए मिले हैं। इससे सर्जरी, मेडिसिन एलाइड और एकेडमिक ब्लॉक बनेगा। 5 करोड़ रुपये आधुनिक मशीन और उपकरण की खरीद के लिए हैं। 178 करोड़ रुपये कॉलेज के संचालन के लिए तय किए हैं।
विज्ञापन


50 लाख रुपये में नशा विमुक्ति केंद्र पर होंगे खर्च
एसएन के मानसिक रोग विभाग में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के लिए 50 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट तय किया है। इसमें नशाखोरी की लत वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसमें उनके लिए बेहतर वार्ड, मशीनें और काउंसिलिंग सेंटर की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य में तेजी आएगी
 एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बजट मिलने से संचालित कार्याें में तेजी आएगी। आसपास के जिलों के मरीजों को भी दिल्ली इलाज को नहीं जाना पड़ेगा। 

सीएचसी के लिए भी मिलता
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन टंडन ने बताया कि शासन को कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए अलग से बजट जारी करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए सीएचसी में चिकित्सीय सुविधाओं के लिए भी बजट जारी करना चाहिए। 


होम्योपैथिक कॉलेज से राहत
होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद सारस्वत  ने बताया कि आयुष, होम्योपैथिक चिकित्सालय बढ़ाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अयोध्या और वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोलने से छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed