फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the hassle of cylinders is over, patients' beds

अब सिलिंडर का झंझट खत्म, मरीजों के बेड

Tue, 03 Aug 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now the hassle of cylinders is over, patients' beds
अच्छी खबर:
विज्ञापन

अब सिलिंडर का झंझट खत्म, मरीजों के बेड तक पहुंची ऑक्सीजन
एसएन मेडिकल कॉलेज में टीबी विभाग का ऑक्सीजन प्लांट भी हुआ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग और इमरजेंसी के मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का झंझट खत्म हो गया है। इनके बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप के जरिये सीधे बेडों तक कर दी गई है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि टीबी विभाग के ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार हो गया है। यहां 45 बेड तक ऑक्सीजन का कनेक्शन कर दिया है। अब मरीजों को सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इमरजेंसी में मेडिसिन, बाल रोग, ट्रॉमा सेंटर, हड्डी रोग और सर्जरी रोग विभाग के 70 बेड भी ऑक्सीजन आपूर्ति से जोड़ दिए हैं। अब यहां तरल ऑक्सीजन मरीजों तक पहुंचेगी। अभी तक मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा था। मंगलवार को इमरजेंसी के ऑक्सीजन प्लांट का दोबारा से ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल पर बनेगा ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निबटने के लिए इमरजेंसी पर बनाए जा रहे 1000 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन प्लांट का स्थान बदल दिया है, अब इसे कोविड अस्पताल के पास बनाया जाएगा। इससे बच्चों के आइसोलेशन वार्ड और एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल को जोड़ा जाएगा। यहां 10 हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन टैंक पहले से ही है, ऐसे में यहां बेड बढ़ाने पर भी ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
अब एसएन में 12 बजे तक बनेंगे पर्चे
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ को देखते हुए पर्चा बनवाने के लिए एक घंटे और बढ़ा दिया है। अब यहां पर 12 बजे तक पर्चे बनाए जाएंगे। साथ ही फव्वारा चौराहा से प्रवेश द्वार को भी बंद करते हुए पहले की तरह से नेत्र रोग विभाग के सामने से ही मरीजों को प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से यह नई व्यवस्था शुरू हो रही है। 12 बजे तक पर्चा बनवाने वाले मरीजों को चिकित्सक के देखने तक ओपीडी संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed