फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now TB patients will get nutrition allowance of one thousand rupees

Agra News: अब टीबी मरीजों को मिलेगा एक हजार रुपये पोषण भत्ता

Tue, 29 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now TB patients will get nutrition allowance of one thousand rupees
कासगंज। टीबी रोगियों के पोषण स्तर को सुधार के लिए भी अब नई पहल की गई है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को दिए जाने वाली पोषण सहायता वृद्धि कर दी गई है। मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार के लिए विभाग 500 रुपये नहीं, बल्कि एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से राशि देगा। एक नवंबर से मरीजों को यह राशि राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन से 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कुपोषण से टीबी रोग के संक्रमण की अधिक संभावना रहती है। इसलिए बेहतर पोषण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में इस साल अब तक 4300 से अधिक मरीज निकल चुके हैं। अभी इस वर्ष को समाप्त होने में दो माह शेष रह गए हैं ऐसे में संख्या और बढ़ेगी। अभी तक रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन हजार रुपये पोषण सहायता दी जा रही है। इसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। एक नवंबर से योजना लागू होगी। सभी नए पंजीकृत लाभार्थियों के साथ-साथ प्रभावी तिथि के बाद और पहले से उपचारित टीबी रोगियों के लिए योजना का लाभ मिलेगा। इसकी तीन हजार रुपये की पहली किस्त उपचार के समय दी जाएगी। जबकि दूसरी किस्त 84 दिन का उपचार पूरा होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed