फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now Tajinder Dhillon of Agra will shine in the Dubai league

Agra News: अब दुबई की लीग में चमकेंगे आगरा के तजिंदर ढिल्लन

Mon, 20 Oct 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Now Tajinder Dhillon of Agra will shine in the Dubai league
आगरा। बल्केश्वर के निवासी क्रिकेटर तजिंदर ढिल्लन का चयन दुबई में होने वाली आईएलटी-20 लीग के लिए हुआ है। तजिंदर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई अमीरात से खेलेंगे। इससे पहले वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस और अमेरिका की मेजर लीग में एमआई न्यूयार्क टीम से खेल चुके हैं।
विज्ञापन


अब यह उनकी उसी फ्रेंचाइजी की तीसरी टीम होगी। अमेरिका की माइनर और मेजर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद अब तजिंदर ढिल्लन दुबई में अपने खेल का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ढिल्लन ने हाल ही में अमेरिका में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैचों में टीम को जीत दिलाई थी। उनकी बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन



आईएलटी-20 (इंटरनेशनल लीग टी-20) का आयोजन 2 दिसंबर से 4 जनवरी तक दुबई में होगा। एमआई अमीरात की टीम में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, गुयाना के रमारियो शेफर्ड और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। तजिंदर ढिल्लन ने फोन पर बातचीत में कहा कि अमेरिका की लीग में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा और अब मैं दुबई में उस अनुभव को दोहराना चाहता हूं। पूर्व रणजी खिलाड़ी और उनके मेंटर रहे सर्वेश भटनागर का कहना है कि तजिंदर का एमआई अमीरात में चयन उनकी हिम्मत न हारने के जज्बे को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed