फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now swine flu cases found in agra

अब ताज की नगरी में स्वाइन फ्लू की दस्तक

Tue, 12 Feb 2013 01:31 PM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
now swine flu cases found in agra

पर्यटन नगरी में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर में एक ही परिवार के तीन लोगों को स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पॉजिटिव रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


वहीं तीन दिनों से इनका इलाज कर रहे डॉक्टर के भी होश उड़ गए हैं। परिवार में अमेरिका से आए रिश्तेदार की जांच भी कराई जा रही है। मरीजों का इलाज फिलहाल घर पर ही आइसोलेशन वार्ड बनाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार में पिछले दिनों उनका एक रिश्तेदार अमेरिका से आया था। उसे हल्की खांसी थी। एक हफ्ते पहले परिवार के युवक और दो युवतियों को भी खांसी जुकाम के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर तीनों ने अपना इलाज शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने उनके टेस्ट लाल पैथोलोजी लैब में कराए। लैब ने इन सैंपल को जांच के लिए दिल्ली भेजा था। सोमवार रात इन सैंपल की रिपोर्ट आई तो इलाज कर रहे चिकित्सकों के होश उड़ गए। जांच में तीनों को स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।


बताया गया है कि परिवार में अमेरिका से आए रिश्तेदार युवक को सोमवार रात फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन तीन लोगों के संक्रमित होने के बाद उसे भी यहां रोक लिया गया। अब अमेरिकी रिश्तेदार की भी स्वाइन फ्लू संबंधी जांच कराई जाएगी। इनका इलाज कर रहे डॉ. अतुल सारस्वत ने बताया कि तीनों मरीजों को घर में ही आईसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed