{"_id":"6a9d02ccd02739bad5099cb4","slug":"now-station-master-will-be-able-to-open-relay-room-railways-implemented-new-system-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी गड़बड़ी पर नहीं रुकेगी रेल: अब स्टेशन मास्टर खोल सकेंगे रिले रूम, रेलवे ने नई व्यवस्था की लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी गड़बड़ी पर नहीं रुकेगी रेल: अब स्टेशन मास्टर खोल सकेंगे रिले रूम, रेलवे ने नई व्यवस्था की लागू
Sun, 06 Sep 2026 11:36 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:36 AM IST
सार
नए प्रोटोकॉल के तहत आपात स्थिति में स्टेशन मास्टर रिले रूम की चाबी का इस्तेमाल कर सकेगा। चाबी खोलने और इस्तेमाल की पूरी जानकारी रिले रूम रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल केबिन या सिग्नल सिस्टम की तकनीकी खराबी और रिले ट्रांसमिशन में आपात स्थिति आने पर अब ट्रेनों का संचालन लंबे समय तक प्रभावित नहीं होगा। स्टेशन मास्टर आपात स्थिति में तकनीकी कर्मचारियों का इंतजार किए बिना रिले रूम खोल सकेंगे।
बड़े स्टेशनों के रिले रूम और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रूम में स्वचालित फायर अलार्म की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही आग लगने पर अन्य आपात एजेंसियों से तत्काल संपर्क के लिए संचार प्रोटोकॉल तय किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि नए प्रोटोकॉल के तहत आपात स्थिति में स्टेशन मास्टर रिले रूम की चाबी का इस्तेमाल कर सकेगा। चाबी खोलने और इस्तेमाल की पूरी जानकारी रिले रूम रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।
स्थिति सामान्य होने के बाद तकनीकी कर्मचारी कमरे को दोबारा सील करेंगे। इससे आपात स्थिति में रिले रूम तक पहुंचने में होने वाली देरी कम होगी और शुरुआती कार्रवाई जल्द शुरू की जा सकेगी। नई व्यवस्था में रिले और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रूम की फायर सेफ्टी के साथ सिग्नलिंग व्यवस्था की निगरानी और रखरखाव पर भी जोर दिया गया है। गौरतलब है कि 18 अप्रैल की रात को मथुरा स्टेशन के रिले रूम में आग लगने के बाद यह व्यवस्था लागू की गई।