फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now Saras Circuit will be visible on the website of UP Tourism

अब यूपी टूरिज्म की वेबसाइट पर नजर आएगा सारस सर्किट

Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now Saras Circuit will be visible on the website of UP Tourism
मैनपुरी। सारस संरक्षण और मैनपुरी में पर्यटन को विकसित करने के लिए तैयार किया गया सारस सर्किट अब यूपी टूरिज्म की वेबसाइट पर नजर आएगा। मंडलायुक्त आगरा मंडल की पहल पर पर्यटन विभाग ने सारस सर्किट को शामिल किया है। तत्कालीन सीडीओ ईशा प्रिया की पहल पर तैयार किए गए सारस सर्किट को पूरे देश में अब पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

सैकड़ों सालों से मैनपुरी की धरती सारसों का ठिकाना रही है। सारसों के इसी अटूट प्रेम के चलते पूरे देश में सारसों की सबसे अधिक आबादी मैनपुरी में पाई जाती है। जिले के किशनी और करहल ब्लॉक में इनकी संख्या सर्वाधिक है। इसके पीछे कारण यहां वेटलैंड्स की अधिकता है। इसे ही और विकसित करते हुए 678 हेक्टयेर क्षेत्रफल में आईएएस अधिकारी और तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने सारस सर्किट बनाया था।
विज्ञापन

इसके तहत वेटलैंड्स की खोदाई करने के साथ ही वॉचटावर निर्माण आदि कार्य कराए गए थे। हाल ही में चार अगस्त को मंडलायुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने यूपी टूरिज्म की वेबसाइट पर इसे स्थान देने के लिए पर्यटन विभाग को पत्र भेजा था। इसी पत्र का संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग ने सारस सर्किट को अपनी वेबसाइट पर स्थान दिया है। यूपी टूरिज्म की वेबसाइट से सारस सर्किट की वेबसाइट को लिंक कर दिया गया है। यूपी में पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों को सारस सर्किट का ब्योरा एक क्लिक पर मिलेगा। इससे सारस सर्किट को पूरे देश में पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारस सर्किट के निर्माण का सपना तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने देखा था। उन्होंने अथक प्रयास कर वेटलैंड्स को पहले कब्जामुक्त कराया। इसके बाद मनरेगा के तहत इनकी खोदाई कराई गई। इतना ही नहीं सारस सर्किट को बढ़ावा देने के लिए वैटलैंड्स के किनारे वॉच टॉवर का निर्माण भी कराया गया। इतना ही नहीं सारस सर्किट का नक्शा तैयार कर उसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के करहल कट पर भी लगवाया, ताकि सैलानियों को परेशानी न हो। बीते तीन अगस्त को उनका तबादला मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली के पद पर हो गया है, लेकिन सारस सर्किट में की गई उनकी मेहनत अब रंग लाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed