फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now patients will not be sent to Agra and Saifai for CT scan

Agra News: अब सीटी स्कैन के लिए आगरा और सैफई नहीं भेजे जाएंगे मरीज

Mon, 18 Mar 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now patients will not be sent to Agra and Saifai for CT scan
अब सीटी स्कैन के लिए आगरा और सैफई नहीं भेजे जाएंगे मरीज
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन का कार्य हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें सीटी स्कैन के लिए अपने मरीजों को सैफई और आगरा नहीं ले जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही उनकी जांच की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत सीटी स्कैन सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में 15 दिन पूर्व पीपीपी मॉडल के आधार पर सीटी स्कैन मशीन की स्थापना कराई गई थी। इस मशीन ने सोमवार से काम करना शुरू कर दिया। जिले में पिछले पांच साल से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी थी इसके चलते यहां सीटी स्कैन की जांच नहीं हो पा रही थी। सीटी स्कैन की जांच न हो पाने के कारण मरीजों को बाहर भेजा जाता था। अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही निशुल्क सीटी स्कैन की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के सामने पुरान बर्न वार्ड में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना कराई गई है। पहले दिन यहां दो मरीजों की जांच कराई गई। जांच के लिए यहां रेडियोलॉजिस्ट के रूप में विमल कुमार, स्टाफ नर्स ज्योती और दीपक कुमार को वार्ड बाॅय के रूप में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 15 मरीज प्रतिदिन हो रहे थे रेफर
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था नहीं होने के कारण 10 से 15 मरीज प्रतिदिन रेफर किए जाते थे। अब इन मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। ये मरीज जिला अस्पताल में ही अपनी जांच करा सकेंगे।

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच चल रही है। डॉक्टर की सलाह पर मरीज यहां अपनी जांच करा सकते हैं।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed