फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now on September 3, there will be a mass marriage of 80 couples

अब तीन सितंबर को होगा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Wed, 01 Sep 2021 05:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Now on September 3, there will be a mass marriage of 80 couples
मैनपुरी। तीन सितंबर को एक बार और मुख्यमंत्री सामूूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 80 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। सामूहिक विवाह समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। वह नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा करेंगी। 31 अगस्त को ही सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें 111 जोड़ों का विवाह हुआ। इसके ठीक दो दिन बाद एक बार फिर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

तीन सितंबर को होने वाले विवाह समारोह में 80 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य है। इसमें हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनके रीति रिवाज के अनुसार कराया जाएगा। नुमाइश पंडाल में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रतिभाग करेंगी। वे यहां मौजूद रहकर नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा करेंगी। आयोजन में राज्यपाल के आगमन के चलते यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जोड़े के साथ केवल चार लोगों को मिलेगा प्रवेश
सामूहिक विवाह समारोह में वर और वधू के अलावा केवल चार लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसमें दोनों के माता-पिता या अभिभावक शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें पास भी जारी किया जाएगा। ये पास नुमाइश पंडाल के प्रवेश द्वारा पर ही जारी किया जाएगा। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सितंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 80 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। आयोजन में राज्यपाल भी प्रतिभाग कर जोड़ों को आशीर्वाद देंगी।
डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed