{"_id":"67d70de722d426709d0dfaa3","slug":"now-neeraj-has-the-reins-of-kamal-in-his-hand-kasganj-news-c-175-1-kas1001-129206-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब नीरज के हाथ कमल की बागडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब नीरज के हाथ कमल की बागडोर
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान के निर्देश पर रविवार को जनपद में भी जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नीरज शर्मा के नाम की घोषणा की। घोषणा से पूर्व जिला चुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। नीरज शर्मा के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घोषणा का स्वागत करते हुए नीरज शर्मा को फूल मालाएं पहनाईं व मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। तिथि पूर्व से निर्धारित होने की वजह से रविवार को सुबह से ही भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हो गए। दोपहर बाद 2 बजे से कार्यालय पर कार्यक्रम शुरू हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी पूनम बजाज, गौरीशंकर शर्मा, केपी सिंह सोलंकी ने संगठन की मजबूती पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी ने सह जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष की घोषणा की।
विज्ञापन
नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया। मिष्ठान खिलाकर जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।
इस दौरान पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, राजवीर सिंह भल्ला, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, महेंद्र सिंह बघेल, डॉ. बीडी राना, डॉ. खूब सिंह, जय सिंह वर्मा, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, मनोज शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, पंकज सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।