{"_id":"65944e271cc4f337aa0f4459","slug":"now-millet-will-also-be-available-in-ration-from-kota-shop-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-9363-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोटे की दुकान से राशन में अब बाजरा भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोटे की दुकान से राशन में अब बाजरा भी मिलेगा
Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मोटे अनाज को सेहत के लिए लाभदायक बताया गया। ऐसे में कोटे की दुकान से मिलने वाले राशन में कार्डधारकों को अब बाजरा भी मिलेगा। जनवरी माह से वितरित होने वाले राशन के साथ यह व्यवस्था लागू होगी। शासन के निर्देश पर विभाग ने डीलरों को गेहूं, चावल के साथ बाजरा का भी उठान कराया।
जिले में 250560 राशन कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को राशन में निशुल्क गेहूं व चावल का वितरण किया जाता है। सरकार की प्राथमिकता मोटे अनाज को लोगों की भोजन की थाली तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते शासन ने खरीद केंद्रों पर चावल के साथ ही मक्का एवं बाजरा की भी खरीद की है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल दिया जाता है। अब इन कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो बाजरा भी दिया जाएगा। कार्डधारकों को दो किलो गेहूं व दो किलो चावल मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलो बाजरा मिलेगा। इसके अलावा 14 किलो गेहुं व 20 किलो बाजरा मिलेगा।
फैक्ट फाइल
पात्र गृहस्थी कार्डधारक 22296
अंत्योदय कार्डधारक 27593
जनवरी माह के लिए राशन में बाजरा की मात्रा निर्धारित कर दी गई है। राशन डीलरों की दुकान तक पहुंचा दिया गया है। अभी वितरण की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। - संजय कुमार, डीएसओ