फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now Kasturba schools will be monitored even at night

Agra News: अब रात में भी होगी कस्तूरबा विद्यालयों की निगरानी

Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now Kasturba schools will be monitored even at night
कासगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की रात में भी निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिले की पांच महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारी औचक विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखेंगी।
विज्ञापन

जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में शिक्षारत लगभग आठ सौ छात्राओं की शिक्षा व सुरक्षा पर शासन की नजर रहेगी। अधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण करेंगी कि शासन से छात्राओं को जो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है उसका पूरा लाभ छात्राओं को मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही विद्यालयों में सुरक्षा के इंतजाम किस तरह के हैं, भवन सुरक्षित है या नहीं। जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला, कासगंज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी गंजडुंडवारा श्रुति गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी सोराेंजी प्रीती गोयल को नामित किया है।
विज्ञापन


इन पर रखी जाएगी नजर
अफसर निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षक डायरी का रख-रखाव, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, शैक्षिक पंचाग के अनुसार शिक्षण कार्य, मासिक परीक्षा का आयोजन, निपुण असेसमेंट टेस्ट, बालिकाओं का शैक्षिक स्तर, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैटरी-इनवर्टर, दैनिक उपभोग की सामग्री, पेयजल सुविधा, विद्यालयों में मिलने वाले नाश्ता, भोजन की गुणवत्ता आदि का अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए पांच महिला अधिकारी नियुक्त की गई हैं। यह अधिकारी रात के समय विद्यालय में जाकर व्यवस्थाओं को देखेंगी। - सूर्य प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed