फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now Karni Sena will march towards Delhi After Agra preparations to increase the problems of SP

UP: आगरा के बाद अब दिल्ली के लिए कूच करेगी करणी सेना, सपा की मुश्किल बढ़ाने की तैयारी

Mon, 14 Apr 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

करणी सेना ने आगरा के बाद अब पटना में 9 मई को दिल्ली कूच करने का एलान किया है। यहां  समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करने की शपथ क्षत्रिय समाज के लोगों को दिलाई जाएगी।
 

विज्ञापन
now Karni Sena will march towards Delhi After Agra preparations to increase the problems of SP
रक्त स्वाभिमान रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद अब पटना में भी श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई को दिल्ली कूच का एलान किया है। उन्होंने वहां भी समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करने की शपथ क्षत्रिय समाज के लोगों को दिलाई।
विज्ञापन


रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में जयपुर से अपने समर्थकों के साथ पहुंचे महिपाल सिंह ने कहा था कि जब तक सांसद सुमन की सदस्यता खत्म नहीं होती। अखिलेश यादव राणा सांगा के स्मृति स्थल पर जाकर माफी नहीं मांगते हैं तब तक स्वाभिमान की जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि हम संयुक्त करणी सेना के साथ दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन




 

कार्यक्रम होता है तो करेंगे विचार
दूसरी ओर, मेवाड़ी क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिलीप सिंह का कहना है कि दिल्ली कूच के संबंध में हमारी करणी सेना से कोई वार्ता नहीं हुई है। सम्मेलन में इस विषय पर कोई प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ है। इसके बाद भी अगर कोई कार्यक्रम होता है तो हम विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें - Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed