फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now golden cards will be made with ration

Agra News: अब राशन के साथ बनेंगे गोल्डन कार्ड

Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now golden cards will be made with ration
कासगंज। राशन की दुकानों पर अंत्योदय कार्डधारकों का गोल्डन कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग ने इसके लिए पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में 27593 अंत्योदय कार्डधारक परिवार हैं। शासन से इन कार्डधारकों को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। इसमें से लगभग 17 हजार परिवारों के ही योजना के तहत गोल्डन कार्ड बन सके हैं। गोल्डन कार्ड के अभाव में ये गरीब चाह कर भी योजना का लाभ नहीं ले पाते। इसके लिए अब राशन डीलर की दुकानों पर व्यवस्था की गई है। जून माह के राशन का वितरण शुरू हो गया है। जो कार्डधारक अब दुकान से राशन लेने जाएंगे वे दुकान पर अपना गोल्डन कार्ड भी बनवा सकेंगे।ग्रामीण क्षेत्र की राशन की दुकानों पर पंचायत सहायकों को तैनात किया गया है। ये पंचायत सहायक अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुकानों पर बैठकर अंत्योदय कार्डधारकों के गोल्डन कार्ड बनवाएंगे। यह व्यवस्था 22 जून तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


जिन अंत्योदय कार्डधारकों के गोल्डन कार्ड नहीं बनें है वे राशन डीलर की दुकान पर राशन लेने के साथ अपना कार्ड बनवा सकेंगे। पंचायत सहायक अपने क्षेत्र की दुकान पर बैठेंगे- देवेंद्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed