{"_id":"663a0bd690b876b10b035f81","slug":"now-electricity-department-will-recover-dues-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117056-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब बकाया वसूलेगा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब बकाया वसूलेगा बिजली विभाग
Tue, 07 May 2024 04:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 May 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
अब बकाया वसूलेगा बिजली विभाग
-75 करोड़ से अधिक की वसूली को बनाई टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मतदान के बाद बिजली विभाग अब बकाया राजस्व की वसूली करेगा। वसूली अभियान के लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। टीमों के माध्यम से विभाग अभियान चलाकर वसूली करेगा। अभियान में कनेक्शन काटने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर 75 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया चल रहा है। ओटीएस योजना और मतदान के बाद अब विभाग ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। वसूली अभियान के लिए विभाग ने पांच टीमें बनाई हैं। अधिशासी अभिंयता के निर्देशन में टीमें घर-घर जाकर चेकिंग करेंगी। टीम में एसडीओ, जेई केे अलावा पांच छह कर्मचारी शामिल होंगे। टीमों की मानीटरिंग अधीक्षण अभियंता स्वयं करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से टीमों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। बकाया राजस्व नहीं देने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे। बकाया राजस्व नहीं देने वालों के खिलाफ वसूली के लिए आरसी तक काटी जाएंगी।
एक जून से चलेगा अभियान
बिजली विभाग एक जून से वसूली अभियान चलेगा। राजस्व वसूली करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी भी विभाग के निशाने पर होंगे। अधीक्षण अभियंता रोजाना संबंधित अधिशासी अभियंता, एसडीओ से अभियान और प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर एक अरब रुपया बकाया चल रहा है। विभाग अभियान चलाकर वसूली करेगा। टीमों के काम की रोजाना समीक्षा होगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
रविप्रताप, अधीक्षण अभियंता