फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now corona found in 14 year old girl number of patients increased to 11

Corona In Agra: अब 14 वर्ष की किशोरी में मिला कोरोना, 11 हुई मरीजों की संख्या

Mon, 03 Apr 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:23 AM IST
सार

आगरा में 30 से कम उम्र में कोरोना संक्रमित का पहला मामला मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित किशोरी के संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन
Now corona found in 14 year old girl number of patients increased to 11
कोरोना से संक्रमित एक नया मरीज मिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा जिले में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। खंदारी क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्ष की किशोरी में कोरोना की पुष्टि रविवार को हुई। उसके संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के 11 मामले 23 मार्च से अब तक सामने आ चुके हैं। इससे पहले जो 10 मरीज मिले, सभी की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा थी। पहला मामला 30 वर्ष से कम उम्र के मरीज का है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार को जिस किशोरी में कोरोना की पुष्टि हुई, उसके घर विभाग की टीम पहुंची और किशोरी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उसके परिवार के बाकी सदस्यों और संपर्क में आने वाले बाकी लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानवता की मिसाल: नाले में गिरी गाय को बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, तीन घंटे बाद किया गया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन

जीनोम सीक्वेंसिंग अभी नहीं

जिले में अब तक मिले 11 कोरोना मरीजों में से किसी मरीज का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नहीं भेजा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि जीनोम सीक्वेसिंग भर्ती होने वाले मरीजों की कराई जानी है। जिले में अभी किसी भी कोरोना मरीज को भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है। मरीजों को घर में आइसोलेट कर दिया जा रहा है। प्रोटोकॉल के अनुरूप दवाएं दी जा रही है। मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed