फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow Stuck In A Drain In agra Was Rescued After three Hours Of Hard Work

मानवता की मिसाल: नाले में गिरी गाय को बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, तीन घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

Mon, 03 Apr 2023 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 08:50 AM IST
सार

सिरौली रोड पर खुले नाले में गाय गिर गई। ये देख स्थानीय लोग उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Cow Stuck In A Drain In agra Was Rescued After three Hours Of Hard Work
गाय को रेस्क्यू करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिरौली रोड स्थित रविराज गैस गोदाम के सामने रविवार को खुले नाले में गोवंश गिर पड़ा। तीन घंटे तक वह नाले में तड़पता रहा। क्षेत्रीय लोगों ने रस्सी और बल्लियों की मदद से गोवंश को बाहर निकला।

विज्ञापन


अजीजपुर ग्राम पंचायत सदस्य चौ. प्रेम सिंह ने बताया कि खुले नाले को ढकवाने व निर्माण के लिए 100 से अधिक बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्ट्रेट, तहसील के चक्कर काट चुके हैं। दो साल से नाला खुला पड़ा है। इस नाले में खेलते समय एक बच्ची की डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे कचरे पर मुंह मारते हुए गोवंश नाले में गिर पड़ा। क्षेत्रीय निवासी छोटू और लाखन सिंह ने बताया कि नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी को फोन लगाए, लेकिन नंबर नहीं उठा। आसपास के लोगों की मदद से बमुश्किल गोवंश को नाले से बाहर निकाल कर बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती में लगी आग, जल गईं छह झुग्गियां; आसपास के लोगों में फैली दहशत

छुट्टी के दिन फोन उठते न कैटल कैचर जाते

रविवार को नगर निगम में छुट्टी थी। सड़क व कचरे के ढेर पर घूमते निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए कैटल कैचर नहीं पहुंचे। सपोर्ट इंडिया संस्था अध्यक्ष सुरेश चंद सोनी का आरोप है कि निराश्रित गोवंश के नाम पर नगर निगम दुधारू गोवंश को पकड़ कर अवैध वसूली करता है।

खुले में पड़ा भूसा, जमीन पर पड़ा गोवंश

नगर निगम ही नहीं, पशुपालन विभाग की गोशालाओं में भी निराश्रित गोवंश के सरंक्षण में लापरवाही हो रही है। रविवार को अमर उजाला टीम ने खेरागढ़ स्थित चीत गोशाला की पड़ताल की, तो वहां खुले में पड़ा भूसा खाने को गोवंश मजबूर दिखा। गोशाला में कई गाय बीमार हालत में जमीन पर पड़ी थीं। साफ-सफाई भी सही नहीं थी। खुले आसमान में यहां गो-संरक्षण हो रहा था। सूखे भूसे पर ही गोवंश निर्भर है। वहीं, इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि गोशाला का निरीक्षण कराया जाएगा। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed