फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now bus will be available every hour from Mainpuri to Etah via Auncha system will change

Mainpuri: अब मैनपुरी से औंछा होते हुए एटा तक हर घंटे पर मिलेगी बस, बदलेगी व्यवस्था

Tue, 06 Jun 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 12:02 AM IST
सार

मैनपुरी से औंछा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब इस मार्ग पर हर घंटे बस मिलेगी। इसके लिए जल्द ही नई व्यवस्था होने जा रही है। 

 

विज्ञापन
Now bus will be available every hour from Mainpuri to Etah via Auncha system will change
बस - फोटो : amar uajal

विस्तार

मैनपुरी के औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए अब हर घंटे बस मिलेगी। एटा तक के लिए प्राइवेट बसों का संचालन इस मार्ग पर किया जाता है। समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन


मैनपुरी से औंछा होकर एटा जाने वाले मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जाता है। बसों के आने जाने का कोई सयम तय नहीं होने से लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। अब बसों की समय सारिणी तय हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुबह सात बजे पहली बस मैनपुरी से औंछा होकर एटा तक जाएगी। इसके बाद हर घंटे औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए बस उपलब्ध रहेगी। बस यूनियन के अध्यक्ष ने हर घंटे मैनपुरी से औंछा होकर एटा तक के लिए बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे रोजाना आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी काफी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

कॉलेज और बैंकों में जाते कर्मचारी

मैनपरी के ज्योंती औंर औंछा में कई इंटर और डिग्री कॉलेजों के साथ ही बैंक शाखाएं भी हैं। औंछा के समीपवर्ती एटा जिले के सकीट कस्बे में भी इंटर और डिग्री कॉलेजों सहित संचालित बैंक शाखाओं में नौकरी करने वाले लोग इन बसों से ही रोजाना आते जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति का पापी दोस्त: पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ऐसी डिमांड; उड़े पीड़िता के होश

ये कहना है यात्रियों का 

देवपुरा औंछा का प्रवेश यादव ने बताया कि बसों की समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब समय सारिणी तय होने से इस मार्ग पर रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी। प्रदीप कुमार ने कहा कि मैनपुरी औंछा मार्ग पर डग्गामार वाहनों के नहीं चलने से प्रइवेट बसों का ही सहारा है। बसों के संचालन का समय तय नहीं होने से परेशानी होती थी। हर घंटे बस संचालन होने से समस्या दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: दूल्हा करता रहा इंतजार...फिर बिना बैंड के ही चढ़ी बरात, ससुरालियों ने दिए ताने; मामला जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed