फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now 477 trees will be cut before the construction of South Bypass

Agra News: अब दक्षिण बाईपास के निर्माण से पहले काटे जाएंगे 477 पेड़

Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now 477 trees will be cut before the construction of South Bypass
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र से मैनपुरी-इटावा फोरलेन हाईवे तक 15.1 किमी लंबा नया दक्षिण बाईपास बनाए जाने से पहले 477 पेड़ों का कटान होगा। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के सर्वे की यह संयुक्त रिपोर्ट जारी हो गई है। रिपोर्ट ऐसे समय में जारी हुई है, जब स्टेशन रोड के चौड़ीकरण के लिए काटे जा रहे पेड़ों का विरोध हो रहा है। वन विभाग और पीडब्ल्यूडी की टीम ने बाईपास निर्माण के लिए सर्वे कार्य किया है। इस सर्वे में पेड़ों की गिनती की गई है, जिसमें कुल 123 पेड़ सरकारी और 354 निजी पेड़ मिले हैं। इनमें से 75 पेड़ ऐसे हैं, जो वन विभाग की संरक्षित भूमि पर हैं। इनकी कटाई के लिए पीडब्ल्यूडी को भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। अन्य के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलेगी। इसके बाद ही कार्य आगे बढ़ेगा। सर्वे के बाद वन विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी को बताया गया है कि जितने भी पेड़ काटे जाएंगे, उनकी एवज में दस गुना पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने अपनी धनराशि भी निर्धारित कर पीडब्ल्यूडी को बता दी है। वन विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी को बताया गया है कि 123 सरकारी पेड़ में से 75, जो कि संरक्षित वन भूमि पर हैं, उनके लिए 26,63,547 रुपये का भुगतान करना है। इसी प्रकार अन्य 48 पेड़ों के लिए 23,58,200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, 354 निजी पेड़ों की एवज में 22,49,400 रुपये का भुगतान करना होगा। वन विभाग इस राशि से दस गुना पेड़ किसी अन्य स्थान पर लगवाएगा। वहीं, पेड़ों की कटाई के लिए वन निगम अलग से पैसा लेगा, जो कि निगम अपने सर्वे के बाद ही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed