{"_id":"6849dff86cb44213e60ab958","slug":"now-11th-12th-students-can-register-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-133100-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब 11वीं-12वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब 11वीं-12वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे पंजीकरण
Thu, 12 Jun 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बच्चों की विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के लिए संचालित की जा रही इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी योजना में पंजीकरण करा सकेंगे। 15 जून से 15 सितंबर तक पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलेगा। पंजीकरण कराने के बाद बेहतर आइडिया चयनित होने पर मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।नोडल प्रभारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले छठवीं से हाईस्कूल तक के विद्यार्थी ही योजना में शामिल किए जाते थे, लेकिन इस बार कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के लिए पोर्टल 15 जून से 15 सितंबर तक खुला रहेगा। विद्यार्थी अपने शिक्षकों की मदद से पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आइडिया चयनित होने पर मॉडल बनाने के लिए धनराशि विद्यार्थियों के खाते में ही स्थानांतरित होगी। इसलिए खातों को अपडेट करा लिया जाए या नवीन खाता खुलवा लिया जाए। पिछले वर्ष 2133 विद्यार्थियों के आइडिया को पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया था। इसमें से भारत सरकार द्वारा 60 सर्वश्रेष्ठ आइडिया को चयनित कर 60 विद्यार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई। जिनकी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जुलाई माह कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों का नामांकन पोर्टल ओपन पर अवश्य कराएं।
जापान जाने का मिलता है मौका :
जनपद स्तरीय प्रदर्शनी से चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद प्रदेश स्तर से चयनित होने पर नेशनल स्तर पर एक हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, उन्हें आईआईटी के मेंटर प्रदान किया जाते हैं। इनमें से भी नेशनल अवार्ड विनर के रूप में 60 छात्रों का चयन होता हैं। अपने मॉडल के आधार पर इन छात्रों को रॉयल्टी मिलती है, साथ ही छात्रों को जापान की यात्रा करने का भी मौका मिलता है।