{"_id":"69a28ddae5abf1b2490285f5","slug":"notorious-burglar-arrested-in-agra-stolen-jewellery-and-illegal-pistol-recovered-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीसीटीवी को चकमा देने वाला चोर गिरफ्तार, कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान; चोरी की कई वारदातों को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीसीटीवी को चकमा देने वाला चोर गिरफ्तार, कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान; चोरी की कई वारदातों को दिया अंजाम
Sat, 28 Feb 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:10 PM IST
सार
बमरौली कटारा थाना पुलिस ने लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए दीनदयाल नामक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवर, 6000 रुपये नकदी, वारदात में प्रयुक्त बाइक और अवैध 12 बोर तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना बमरौली कटारा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी के जेवर, नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नवंबर 2025 को ग्राम पवावली, 24 फरवरी 2026 ग्राम सीताराम की मढैया और ग्राम बिझामाई में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे को एसीपी फतेहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम थानाध्यक्ष बमरौली कटारा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नवामील चौराहे से दीनदयाल पुत्र सत्यभान निवासी कछपुरा, थाना डौकी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 6000 रुपये नकदी, चांदी के आभूषण एक अवैध तमंचा,12 बोर और 02 जिंदा कारतूस, चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीनदयाल ने क्षेत्र में की गई कई चोरियों का खुलासा किया।
- नवंबर 2025 ग्राम पवावली में एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे, जिन्हें उसने किसी व्यक्ति को 35,000 रुपये में बेच दिया था।
- 24 फरवरी 2026 ग्राम सीताराम की मढैया दोपहर के समय एक बंद घर से कंदोनी और 3,000 रुपये चोरी किए। ग्राम बिझामाई में रेकी करने के बाद दो बंद मकानों के ताले तोड़कर पायल और नकदी पर हाथ साफ किया था।
- 24 फरवरी 2026 ग्राम सीताराम की मढैया दोपहर के समय एक बंद घर से कंदोनी और 3,000 रुपये चोरी किए। ग्राम बिझामाई में रेकी करने के बाद दो बंद मकानों के ताले तोड़कर पायल और नकदी पर हाथ साफ किया था।
सीसीटीवी से बचने के लिए अपनाता था अनोखा तरीका
अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के बाद भागने के लिए हमेशा गांव के कच्चे रास्तों से निकलता था ताकि पुलिस या रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर में न आ सके। चोरी के पैसों का बड़ा हिस्सा उसने शराब और मौज-मस्ती में खर्च कर दिया। दीनदयाल पर थाना बमरौली कटारा और थाना डौकी में विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।