फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices issued to 78 schools on negligence in U Dice

Agra News: यू डाइस में लापरवाही पर 78 विद्यालयों को नोटिस जारी

Tue, 31 Oct 2023 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 78 schools on negligence in U Dice
यू डाइस में लापरवाही पर 78 विद्यालयों को नोटिस जारी
विज्ञापन

- बीएसए ने तीन दिन में यू डाइस प्रपत्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक यू डाइस प्रपत्र पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बार-बार की चेतावनी के बाद भी जिले के 78 विद्यालयों ने यू डाइस प्रपत्र पूर्ण नहीं किए हैं। बीएसए दीपिका गुप्ता ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर यू डाइस प्रपत्र पूर्ण करते हुए अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
निजी स्कूलों के साथ ही परिषदीय स्कूलों में भी यू डाइस प्रपत्र भरने की व्यवस्था है। प्रत्येक वर्ष यू डाइस प्रपत्र को पूर्ण कर ऑनलाइन विद्यालय की यूजर आईडी पर अपडेट करना होता है। जिले में ये प्रक्रिया पिछले तीन महीने से चल रही है। एक महीने पहले बेसिक शिक्षा विभाग के अपूर्ण यू डाइस प्रपत्र वाले विद्यालयों को चेतावनी दी गई थी कि जल्द यू डाइस प्रपत्र पूर्ण कर अपडेट करें। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के 78 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने यू डाइस प्रपत्र को पूर्ण व अपडेट नहीं किया।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने अपूर्ण यू डाइस प्रपत्र वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर यू डाइस प्रपत्र को पूर्ण करते हुए अपेडट करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर यू डाइस प्रपत्र अपडेट नहीं हुआ तो संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed