{"_id":"663e5cdc2cc4656bc609fc20","slug":"notice-to-tehsildar-bhogaon-for-not-measuring-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117189-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पैमाइश नहीं करने पर तहसीलदार भोगांव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पैमाइश नहीं करने पर तहसीलदार भोगांव को नोटिस
Fri, 10 May 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 10 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
पैमाइश नहीं करने पर तहसीलदार भोगांव को नोटिस
मैनपुरी। आवेदन के बाद भी पैमाइश नहीं करने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने तहसीलदार भोगांव से आख्या मांगी है। किसान की शिकायत पर अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की है।
तहसील भोगांव के गांव सरबा रुई सिनौरा के रहने वाले विजय सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उसकी मौजा महावतपुर में जमीन है। इस जमीन में गिरीशचंद्र निवासी विशुनपुर तहसील छिबरामऊ जिला कन्नौज सह खातेदार हैं। उसने जमीन की पैमाइश कराने के लिए तहसील में आवेदन किया। इसके बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं की गई। उसने शिकायत का निस्तारण करके जमीन की पैमाइश कराने की मंाग की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह ने शिकायत की सुनवाई करके तहसीलदार भोगांव से आख्या मांगी है। शिकायत पर अगली सुनवाई 18 मई को होगी।