फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice to Mathura CMO for negligence in treatment of suspected coronavirus patient

कोरोना : संदिग्ध रोगी के इलाज में लापरवाही पर मथुरा के सीएमओ से जवाब तलब

Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
सार

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने सभी विभागों को जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी

विज्ञापन
notice to Mathura CMO for negligence in treatment of suspected coronavirus patient
मथुरा के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना संदिग्ध रोगी के इलाज में लापरवाही पर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अन्य विभागों को अपनी जिम्मेदारी निभाने व किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को आगरा के कमिश्नरी स्थित लघु सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने मथुरा के केडी कॉलेज में भर्ती मरीज के इलाज में लापरवाही के लिए सीएमओ से जवाब तलब किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य सीएमओ से स्पष्टीकरण लेंगे। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने उप निदेशक (पंचायत) को पंचायतों में ग्राम प्रधानों को कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने, साफ-सफाई व भीड़ वाले स्थानों पर जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता संबंधी होर्डिंग लगाए

उप निदेशक पंचायत ने बताया कि फिरोजाबाद में 106 स्थानों, आगरा में तीन स्थानों पर जागरूकता संबंधी होर्डिंग लग चुके हैं। शेष स्थानों पर सोमार तक होर्डिंग लगा दिए जाएंगे। पंचायत भवन, एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन दुकानों और खेलकूद के स्थानों पर साफ-सफाई कर सैनेटाइज किया जाए।

संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिए कि जहां भी परीक्षाएं चल रही हैं वहां सतर्कता बरती जाए। अधिक संख्या में लोग एकत्रित न हों। संयुक्त निदेशक ने बताया कि मंडल स्तर पर पांच हजार पोस्टर व दो हजार हैंडबिल व पैम्फलेट प्राप्त हुए हैं। जिनको जिलों में भेजा जा रहा है। 

मंडलायुक्त ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों से प्रतिदिन संदिग्ध संक्रमित मरीजों का ब्योरा उपलब्ध कराने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के आदेश दिए हैं।

बैठक में आईएमए अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के अगले स्तर में पहुंचने से पूर्व सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ाने की बात कही। कमिश्नर ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को विशेष सावधानी बरतने व सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed